27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

गाजियाबाद में शराब ठेके में लगी आग, अंदर सो रहे सेल्समैन की जलकर हुई मौत

गाजियाबाद, 17 जनवरी । गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक शराब के ठेके में आग लग गई। जिसके चलते ठेके के अंदर सो रहे सेल्समैन की जलकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया और अंदर अचेत अवस्था में पड़े सेल्समैन को अस्पताल पहुंचाया। अस्पतला में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में बताया जा रहा है कि लाखों की शराब जलकर राख हो गई। फायर डिपार्टमेंट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सीएफओ गाजियाबाद से मिली जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद क्षेत्र के राजीव कॉलोनी मोहननगर में सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर शराब ठेके में आग लगने की सूचना मिली। फायर टीम जब यहां पहुंची तो काला धुआं बहुत तेज था। ठेका बंद था।

फायर यूनिट ने दुकान का शटर और जाली तोड़ी तो देखा कि ठेके के अंदर एक आदमी अचेत अवस्था में पड़ा है। उसे तत्काल बाहर निकाला गया। चेक करने पर वो मृत पाया गया। उसकी पहचान अनुज के रूप में हुई, जो रात में ठेके के अंदर ही सोया करता था और ठेके की निगरानी भी करता था।

बाद में आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। इस घटना में लाखों रुपए की शराब जल गई है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment