May 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : एलओसी पर पाक की गोलाबारी में महिला घायल

जम्मू, 10 अक्टूबर | जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में एक महिला घायल हो गई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “देर रात करीब 1.30 बजे, पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से फायरिंग कर और मोर्टार से गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है।”

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास के इलाकों में गोलाबारी में एक 40 वर्षीय महिला घायल हो गई।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को पुंछ जिले के तीन सेक्टरों शाहपुर, किरनी और कासबा में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

इस साल, नियंत्रण रेखा पर अब तक 3,190 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

अन्य ख़बरें

साउथ कोरिया की शिप में धमाके के बाद आग, सोल बोला- जांच जारी, ट्रंप के दावे पर भी पूरा ध्यान

Newsdesk

मुंबई के गोराई बीच पर तीन साल का अंधेरा खत्म, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी ने 2.5 किमी क्षेत्र को किया रोशन

Newsdesk

बिहार : सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading