28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

‘बिग बॉस 17’: विक्की ने अंकिता के साथ अभिनेता सुशांत की मौत का मुद्दा उठाया

मुंबई, 17 जनवरी । ‘बिग बॉस 17’ में फैमिली वीक शुरू होने के बाद से अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच लगातार विवाद गहराता जा रहा है। शो के नवीनतम एपिसोड में विक्की जैन को अंकिता से बहस करने के दौरान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए देखा गया। वहीं वह अपने परिवार का भी बचाव करते दिखाई दिए।

विक्की को अंकिता के साथ तीखी बहस करते देखा गया, जहां उन्होंने अपनी मां का बचाव किया, जब उन पर उनके दिवंगत पिता के बारे में बात कर अंकिता का अपमान करने का आरोप लगा था।

उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने उनके पूर्व प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद उनके जीवन के सबसे बुरे समय में उनका समर्थन किया था।

विक्की ने कहा, ”सुशांत की मौत के बाद यह बहुत बड़ी बात थी, मैं हमेशा आपके साथ था। मैंने आपको कभी भी उनके बारे में बात करने से नहीं रोका, आप इंटरव्यू में उनके बारे में बात करना चाहती थी और मैंने आपको बताया कि आपको इंटरव्यू में क्या कहना चाहिए, और सोशल मीडिया और बाकी सभी चीजों पर क्या लिखना चाहिए।”

“मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहा हूं। लेकिन बिग बॉस में मैं जो कुछ भी कहता हूं या करता हूं उससे आपको दिक्कत है।”

बाद में, उन्होंने उनसे शो में उनकी और उनकी मां की आलोचना के बारे में पूछा।

उन्‍होंने कहा, “मैं तुमसे बदतमीजी से बात करता हूं, मेरा परिवार हमेशा गलत होता है और मैं हमेशा गलत होता हूं, और आप हमेशा सही होते हैं।”

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading