23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

भारत में एक दिन में कोविड के 269 नये मामले, तीन की मौत

नई दिल्ली, 17 जनवरी । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 269 नये केस दर्ज किए गए और तीन मरीजों की मौत हुई है।

देश में तीन नई मौतों के साथ मरने वालों की कुल संख्या 5,33,420 हो गई है। हालांकि, देश में बीते हफ्ते सक्रिय मरीजों की संख्या 3 हजार से ज्यादा थी, जो अब 2,556 है।

वहीं ओमिक्रॉन स्ट्रेन का जेएन.1 सब-वैरिएंट तेजी से महाराष्ट्र में प्रमुख वैरिएंट बन गया है। जेएन1 सब-वेरिएंट ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट का ही एक रूप है जिसे बीए.2.86 या पिरोला के नाम से जाना जाता है। केरल इस मामले की रिपोर्ट करने वाला देश का पहला राज्य है।

आईएनएसएसीओजी के मुताबिक, जेएन1 मामलों की संख्या 1,000 के पार हो गई है। कर्नाटक में 214 मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से भी मामले सामने आए हैं।

सबसे अधिक 250 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए, उसके बाद कर्नाटक और केरल का स्थान है। इस सब-वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए स्थिति की निगरानी और आगे का आकलन जारी है।

जनवरी से कोरोनावायरस नमूनों पर हाल के आनुवंशिक अध्ययनों से पता चलता है कि महाराष्ट्र में लगभग सभी मामलों के लिए जेएन1 सब-वैरिएंट जिम्मेदार है।

आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर 2023 में 239 और नवंबर 2023 में 24 कोविड मामलों की पहचान जेएन1 वैरिएंट की उपस्थिति से की गई थी।

कोविड से कुल रिकवरी 4.4 करोड़ से अधिक व्यक्तियों तक पहुंच गई है, जो 98.81 प्रतिशत की राष्ट्रीय रिकवरी दर को दर्शाती है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड टीकों की कुल 220.67 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading