28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

‘कर्मा कॉलिंग’ में इंद्राणी कोठारी का किरदार रवीना टंडन के लिए रहा चुनौतीपूर्ण

मुंबई, 17 जनवरी । अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी आगामी स्ट्रीमिंग ‘कर्मा कॉलिंग’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि शो में इंद्राणी कोठारी के उनके किरदार ने एक अभिनेत्री के रूप में उनके सभी कौशल की परीक्षा ली।

अभिनेत्री ने कहा कि वह वास्तविक जीवन में जो हैं, यह किरदार उससे बहुत अलग है और इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है।

रवीना ने आईएएनएस को बताया कि इंद्राणी कोठारी ने मेरे सभी कौशलों की परीक्षा ली। एक व्यक्ति के रूप में मैं जैसी हूं, वह उससे बिल्कुल अलग हैं। यह एक ऐसी महिला की यात्रा है जो अपने जीवन में एक निश्चित स्थान पर पहुंच गई है और ऐसी परिस्थितियां हैं जिन्होंने उसे वैसा बनाया है जैसा वह है। किसी ऐसे किरदार को निभाना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है जब आपके पास उस किरदार के साथ एक भी गुण समान न हो और वह वास्तविक जीवन में आपसे बहुत दूर हो।

अभिनेत्री ने आगे कहा, “किरदार में ढलने में थोड़ा समय लगता है। ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जहां हमें अपने जीवन के अनुभवों को एक चरित्र में ढालना पड़ता है। कई बार ऐसा हुआ जब मेरी शादी भी नहीं हुई थी लेकिन मुझे स्क्रीन पर एक मां का किरदार निभाना था और उन भावनाओं को व्यक्त करना था और मातृ प्रवृत्ति को चित्रित करना था। पूरी तरह से अलग इंसान बनना एक कलाकार होने की खूबसूरती है।”

आर.ए.टी. फिल्म्स द्वारा निर्मित, ‘कर्मा कॉलिंग’ 26 जनवरी को डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading