32.1 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

भारत में कोरोना के कुल मामले 71 लाख के पार

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर | भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 66,732 मामले और 816 मौतों के साथ सोमवार को कुल मामलों की संख्या 71,20,538 पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी। इनमें से 8,61,853 फिलहाल सक्रिय मरीज हैं, 61,49,535 को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 1,09,150 महामारी के खिलाफ जंग हार गए।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से रिकवरी की दर 86.36 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.53 फीसदी है।

40,349 मौतों सहित कुल 15,28,226 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने रविवार को एक ही दिन में 9,94,851 सैंपल टेस्ट किए, जिसके बाद कुल सैंपल जांच अब तक 8,78,72,093 हो चुकी है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में शांतिपूर्ण रहा मतदान, एक भी बूथ पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

Newsdesk

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पूर्ण मतदान का आह्वान किया

Newsdesk

गुजरात: 6 पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की कठोर कारावास की सजा, ड्रग तस्करी का आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading