27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापारहेडलाइंस

नरम रुख के बीच आईटी, एफएमसीजी शेयरों में मुनाफावसूली

नई दिल्ली, 20 जनवरी । जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि लंबी छुट्टियों और कम वॉल्यूम के कारण घरेलू बाजारों में नरम रुख रहा।

उन्होंने कहा कि आईटी और एफएमसीजी में मुनाफावसूली देखी गई, जबकि निजी बैंकों में हालिया तेज सुधार और तीसरी तिमाही की स्थिर आय के बाद चुनिंदा खरीदारी रही।

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह, अमेरिका के जीडीपी डेटा के साथ-साथ बैंक ऑफ जापान और यूरोपीय केंद्रीय बैेक के ब्याज दर निर्णयों से बाजार में गतिशीलता बढ़ेगी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा कि निफ्टी बढ़त के साथ खुला और पूरे दिन अस्थिर रहा। समग्र समेकन चरण अगले कुछ दिन तक या जब तक निफ्टी 21,500-21,700 के दायरे में रहता है तब तक जारी रह सकता है। केवल दोनों तरफ से एक निर्णायक ब्रेकआउट ही दिशात्मक कदम शुरू कर सकता है।

21,500 के नीचे एक महत्वपूर्ण गिरावट 21,300 और उससे नीचे की ओर सुधार को ट्रिगर कर सकती है। उन्होंने कहा, इसके विपरीत, अपट्रेंड को फिर से शुरू करने के लिए 21,700 से ऊपर एक मजबूत ब्रेकआउट की आवश्यकता है।

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

गोल्ड ईटीएफ एयूएम बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए के पार, शीर्ष 5 फंड्स के पास 80 प्रतिशत मार्केट शेयर

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment