27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापारहेडलाइंस

लोकपाल जांच के बीच सरकार ने सेल के 28 अधिकारियों को निलंबित किया

नई दिल्ली, 20 जनवरी । इस्पात मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल के निदेशक (वाणिज्यिक) वी.एस. चक्रवर्ती और निदेशक (वित्त) ए.के. तुलसियानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कंपनी ने कहा, “इस्पात मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए सेल ने कंपनी के बोर्ड स्तर से नीचे के 26 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।”

इसमें कहा गया कि यह मामला लोकपाल के निर्देशानुसार की जा रही कुछ जांचों से जुड़ा है।

सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि कंपनी का कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है और इसका कंपनी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

अमरेंदु प्रकाश ने कहा, “हम कॉर्पोरेट प्रशासन और नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए समर्पित हैं। सेल गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करते हुए उद्योग में मजबूती से खड़ा है।”

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

गोल्ड ईटीएफ एयूएम बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए के पार, शीर्ष 5 फंड्स के पास 80 प्रतिशत मार्केट शेयर

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment