25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राम मंदिर युगों तक अविरल सनातन संस्कृति का प्रतीक रहेगा: मोदी

नयी दिल्ली 22 जनवरी , केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में राम लला विराजमान के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद सोमवार को यहां कहा कि यह करोड़ों रामभक्तों के लिये कभी ना भूलने वाला दिन है और यह मंदिर युगों-युगों तक अविरल अविनाशी सनातन संस्कृति का प्रतीक रहेगा।
अयोध्या में इस अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद श्री शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा , “ पांच सदी की प्रतीक्षा और प्रतिज्ञा आज पूर्ण हुई। आज का दिन करोड़ों रामभक्तों के लिये कभी ना भूलने वाला दिन है। आज जब हमारे रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, तब असंख्य रामभक्तों की तरह मैं भी भावविभोर हूँ। इस भावना को शब्दों में समेट पाना संभव नहीं है। इस पल की प्रतीक्षा में न जाने हमारी कितनी पीढ़ियाँ खप गईं, लेकिन कोई भी डर और आतंक रामजन्मभूमि पर फिर से मंदिर बनाने के संकल्प और विश्वास को डिगा नहीं पाया। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह संकल्प सिद्ध हुआ है। इसके लिये मैं हृदय की गहराइयों से उनका आभार व्यक्त करता हूँ।”
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा , “ आज के इस पावन दिन मैं सदियों तक इस संघर्ष और संकल्प को जीवित रखने वाले महापुरुषों को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने अनेक अपमान और यातनाएँ सहीं, पर धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। विश्व हिंदू परिषद्, हजारों श्रेष्ठ संत और असंख्य नामी-गुमनामी लोगों के संघर्ष का आज सुखद व सुफल परिणाम आया है।
यह विशाल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर युगों-युगों तक अविरल अविनाशी सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक रहेगा।
जय श्री राम
जय श्री राम…। ”
उल्लेखनीय है कि श्री शाह ने इस अवसर पर यहां बिड़ला मंदिर में पूजा अर्चना की।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading