28.8 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भोपाल में झोलाछाप डाक्टरों की 42 दुकानें सील

भोपाल, 13 अक्टूबर | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में झेालाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 42 तथाकथित डाक्टरों की दुकानें (क्लीनिक) सील कर नोटिस जारी किए गए हैं। आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा तथाकथित डॉक्टरों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया गया और सभी ऐसे इलाज करने वाली संदिग्ध दुकानों की जांच की गई। इस जांच अभियान में पाया गया कि कई ऐसे डॉक्टर इलाज कर रहे है जिनके पास डिग्री नहीं है और एलोपैथी से इलाज कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी हैं जिनके द्वारा बिना डिग्री लिए भी दुकानों का संचालन किया गया।

इतना ही नहीं इसके साथ ही दुकानों के संचालन की नियमानुसार भी परमिशन नहीं ली गई थी, डॉक्टर के क्लीनिक को चलाने के लिए स्वास्थ विभाग की अनुमति की आवश्यकता होती है इस प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

अपर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने बताया कि राजस्व अधिकारी और स्वास्थ विभाग के अमले द्वारा संयुक्त अभियान में जिले में 42 से अधिक ऐसे डाक्टरों की दुकानें सील कर दी गई और साथ ही संबंधित इलाज करने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी कर संबंधित कागजात पेश करने के निर्देश भी दिए गए अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में शांतिपूर्ण रहा मतदान, एक भी बूथ पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

Newsdesk

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पूर्ण मतदान का आह्वान किया

Newsdesk

गुजरात: 6 पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की कठोर कारावास की सजा, ड्रग तस्करी का आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading