28.8 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 3.77 करोड़ के पार

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर | वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.77 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,078,860 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 37,738,569 हो गई थी और मृत्यु दर बढ़कर 1,078,868 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश हैं, यहां 7,803,884 मामले दर्ज किए गए हैं और 214,063 मृत्यु दर्ज की गई है।

वहीं मामलों की ²ष्टि से भारत 7,120,538 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 109,150 है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,103,408), रूस (1,305,093), कोलम्बिया (919,083), अर्जेंटीना (903,730), स्पेन (888,968), पेरू (849,371), मैक्सिको (821,045), फ्रांस (776,097), दक्षिण अफ्रीका (693,359), ब्रिटेन (620,458), ईरान (504,281), चिली (482,832), इराक (405,437), बांग्लादेश (379,738), और इटली (359,569) हैं।

ब्राजील वर्तमान में संक्रमण से हुई मौतों के मामले में 150,689 संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देश मेक्सिको (83,945), ब्रिटेन (42,965), इटली (36,205), पेरू (33,305), स्पेन (33,124), फ्रांस (32,703), ईरान (28,816), कोलंबिया (27,985), अर्जेंटीना (24,186), रूस (22,594), दक्षिण अफ्रीका (17,863), चिली (13,376), इक्वाडोर (12,218), इंडोनेशिया (11,935) और बेल्जियम (10,191) हैं।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान में बच्चों में बढ़ रहे एचआईवी के मामले, पीआईएमसी के विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Newsdesk

मोटापा और बीमारियों की जड़ है अधिक तेल का सेवन, छोटी आदतों से पाएं बड़ा बदलाव

Newsdesk

चिनफिंग ने बेनिन और इराक के राष्ट्रपतियों को बधाई संदेश भेजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading