November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा के सोसाइटी में आवारा कुत्तों ने युवक पर किया हमला, घायल

ग्रेटर नोएडा, 25 जनवरी । ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में एक युवक को आवारा कुत्तों ने दौड़ा दिया और उसपर हमला बोल दिया। इसका सीसीटीवी सामने आया है। मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी का है।

तीन कुत्तों ने यहां एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने युवक को काट भी लिया, जिससे युवक घायल हो गया।

दरअसल, यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी का है, जहां पर एक युवक दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उस युवक को सोसाइटी में घूम रहे तीन कुत्तों ने घेर लिया और हमला कर दिया।

कुत्तों के हमले को देखते हुए युवक अपनी जान बचाकर भागने लगा और उसका पैर फिसल गया और गिर गया। उसे चोट भी लगी है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक कुत्ते ने युवक को काट भी लिया। कुत्तों के द्वारा हमला करने का यह वीडियो सोसाइटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।

सोसाइटी के लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और बताया कि देखिए सोसाइटी में किस तरह से कुत्तों का आतंक है।

लोगों ने बताया कि सोसाइटी में कुत्तों द्वारा हमला करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ये कुत्ते काफी लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं, लेकिन प्राधिकरण और सोसाइटी प्रबंधन इस पर कोई भी ध्यान नहीं देता।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment