23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

वरुण सूद के साथ कभी कोई बोरिंग मोमेंट नहीं रहा: नम्रता शेठ

एक्ट्रेस नम्रता शेठ ने को-स्टार वरुण सूद के साथ अपनी दोस्ती और ऑफ कैमरा बॉन्ड के बारे में खुलकर बात की है और कहा है कि ऐसा कोई मोमेंट नहीं था, जब वे हंस न रहे हों, मजाक न कर रहे हों या किसी न किसी चीज का मज़ाक न उड़ा रहे हों।नम्रता शो कर्मा कॉलिंग में मिस्टीरियस कर्मा तलवार का किरदार निभा रही हैं। वरुण अहान कोठारी के किरदार में नजर आएंगे।नम्रता और वरुण की कर्मा कॉलिंग में सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।नम्रता ने कहा: वरुण के साथ काम करना बिल्कुल धमाकेदार था, हम तुरंत एक-दूसरे के साथ जुड़ गए और हमने सेट पर सबसे अच्छा समय बिताया। वह एक हंसमुख व्यक्ति हैं। ऐसा कोई मोमेंट नहीं था, जब हम हंस नहीं रहे हो या मजाक नहीं कर रहे हो, या किसी न किसी चीज का मज़ाक नहीं उड़ा रहे हो। हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं।नम्रता ने वरुण को एक सहयोगी बताते हुए कहा कि उनके साथ सीन्स करना बहुत आसान है।शो में मेरे कुछ पसंदीदा सीन्स उनके साथ के सीन्स हैं, क्योंकि यह बहुत आसान थे। वह बहुत ही सहयोगी और दयालु हैं। हमें बहुत सारे सीन्स करने पड़े और कुछ तो बाकी दिनों की तुलना में मुश्किल थे, लेकिन वरुण हमेशा सहज रहा, हमेशा मौजूद थे और बहुत उत्साहवर्धक था।उन्होंने कहा, इस प्रक्रिया के दौरान हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं और उनके साथ काम करना बहुत मजेदार रहा है।आर.ए.टी फिल्म्स द्वारा निर्मित, भारत के लिए रूपांतरित और रुचि नारायण द्वारा निर्देशित, सीरीज में रवीना टंडन, नम्रता शेठ, वरुण सूद के साथ-साथ गौरव शर्मा, वलूचा डिसूजा, एमी ऐला, विराफ पटेल, पीयूष खाती प्रमुख भूमिका में हैं।कर्मा कॉलिंग 26 जनवरी से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading