22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

तेलंगाना में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बिजली का झटका लगने से दो की मौत

हैदराबाद, 26 जनवरी । गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तेलंगाना के मुलुगु जिले में एक दुखद घटना में बिजली का करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई।

एससी वाडा में हुई इस घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी के दौरान वे बिजली के तार के संपर्क में आ गये।

मृतकों की पहचान विजय (25) और अंजीत (35) के रूप में हुई। एक अन्य युवक चकरी (25) को गंभीर चोटों के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सीताक्का ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading