November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उत्तर प्रदेश की झांकी में जेवर एयरपोर्ट समेत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को भी किया गया शामिल

ग्रेटर नोएडा, 26 जनवरी । गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में इस बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में बनने वाले जेवर एयरपोर्ट और सबसे बड़ी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की झलक भी देखने को मिली।

विकसित भारत थीम पर निकाली गई इस झांकी में उत्तर प्रदेश के शो विंडो गौतमबुध नगर के कई परियोजनाओं को शामिल किया गया। राजपथ पर मौजूद दर्शकों ने इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी में सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग मोबाइल यूनिट की भी झलक देखी। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और नोएडा की इन परियोजनाओं की धूम देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फैली हुई है।

गौरतलब है कि नोएडा में सैमसंग ग्रेटर नोएडा में ओप्पो और अब यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सबसे बड़ी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लग चुकी है और यहां से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा और विकसित भारत में एक महत्वपूर्ण भूमिका यह बड़ी कंपनियां निभाएंगी।

साथ ही यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के जेवर इलाके में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भी धूम इस समय पूरे विश्व में है। जेवर एयरपोर्ट के बन जाने से न सिर्फ आसपास के करीब 25 जिलों का सुगम यातायात लोगों को मिलेगा बल्कि रोजगार और विकास के नए आयाम और साधन भी खुलेंगे।

अन्य ख़बरें

एआई अगले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में जोड़ सकता है 79 अरब डॉलर: रिपोर्ट

Newsdesk

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव नतीजों के बाद ट्रंप पर बढ़ा राजनीतिक दबाव, भारत के लिए कम हुआ टैरिफ झटकों का जोखिम : रिपोर्ट

Newsdesk

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होगी 24 घंटे की संवैधानिक समय-सीमा : सुप्रीम कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment