36.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अपने आकार में लौट आना कंगना का अगला मिशन

मुंबई, 15 अक्टूबर | बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए बेहद रोमांचित हैं। यह दिवंगत तमिल राजनेत्री जे. जयललिता की बायोपिक है। फिल्म में शीर्षक भूमिका निभा रहीं कंगना ने अपने इस किरदार के लिए अपना वजन 20 किलो तक वजन बढ़ाया है और अब कंगना अपनी पहले वाले आकार में लौटने का भरसक प्रयास कर रही हैं। अपने वर्कआउट सेशन की एक तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ट्विटर पर लिखती हैं, “मैंने ‘थलाइवी’ के लिए बीस किलो तक वजन बढ़ाया था और अब चूंकि शूटिंग खत्म होने के काफी करीब है, तो अब मुझे पुराने साइज, फुर्ती, मेटाबॉलिजम और फुर्तीलेपन में लौटने की जरूरत है। सुबह उठकर जॉगिंग के लिए जा रही हूं। मेरे साथ कौन-कौन है?”

कंगना ने हाल ही में साझा किया था कि उन्होंने आगामी बायोपिक के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है।

उन्होंने लिखा था, “जया मां के आशीर्वाद से हमने क्रांतिकारी नेता- थलाइवी के एक और शेड्यूल को पूरा कर लिया है। कोरोना के बाद कई चीजें बदली हैं, लेकिन एक्शन और कट के बीच कुछ भी नहीं बदला है। टीम को धन्यवाद।”

यह फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

मेरा दूसरा जन्म’, ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के चार साल पूरे, छवि मित्तल ने बताया अब तक का सफर

Newsdesk

14 साल पुरानी खटास भूलीं सुनीता आहूजा, शो के दौरान भांजे कृष्णा अभिषेक ने पैर पकड़कर माफी मांगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading