34.7 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला जेल बालाघाट में स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित



     मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के निर्देशानुसार जिला जेल बालाघाट में बंदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्राणेष कुमार प्राण के मुख्य आतिथ्य में 25 अप्रैल 2026 को किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण भी किया।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्राणेष कुमार प्राण ने कहा कि शिविर के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने बंदियों को नियमित व्यायाम करने और मानसिक तनाव से दूर रहने की सलाह भी दी। साथ ही उन्होंने बंदियों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए।

       इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) श्री रघुवीर प्रसाद पटेल, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री गौतम सिंह मरकाम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सतीश शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जितेंद्र मोहन धुर्वे, जेल अधीक्षक श्री रामलाल सहलाम सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

       शिविर के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता, अधिवक्ता योजना, जेल लोक अदालत, लीगल एड क्लीनिक तथा अपील के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

        स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञों की टीम द्वारा 160 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 6 डिफेंस काउंसिल्स की ड्यूटी लगाई गई, जिन्होंने 2 बंदियों को विधिक सहायता एवं 184 बंदियों को विधिक सलाह प्रदान की।


      चिकित्सा शिविर में हड्डी रोग, नेत्र, दंत एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों सहित अन्य चिकित्सकों ने बंदियों की जांच की। साथ ही ब्लड प्रेशर, रक्त जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण कर दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस पहल से बंदियों को स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता दोनों क्षेत्रों में लाभ मिला।

अन्य ख़बरें

बाबा साहब ने किया कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष

Newsdesk

गेहूं खरीदी में मनमानी, “चेहरा देखकर” हो रही तौल

Newsdesk

जिला जेल में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading