32 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मलाजखंड में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों का निरीक्षण

,

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी तेज
नगर पालिका परिषद मलाजखंड में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश बाघमारे द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

      निरीक्षण के दौरान कचरा संग्रहण वाहनों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई की स्थिति, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण (सेग्रीगेशन) तथा निर्धारित रूट पर नियमित संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में समयबद्ध तरीके से घर-घर कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सेवाएं मिल सकें।

       मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहरों का मूल्यांकन घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण और समग्र स्वच्छता प्रबंधन के आधार पर किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

        निरीक्षण के दौरान कुछ वाहनों में सुधार की आवश्यकता भी सामने आई, जिस पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ कार्य करने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।


          सीएमओ श्री दिनेश बाघमारे ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों और नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। नगर पालिका द्वारा निरंतर निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सके।

अन्य ख़बरें

बाबा साहब ने किया कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष

Newsdesk

गेहूं खरीदी में मनमानी, “चेहरा देखकर” हो रही तौल

Newsdesk

जिला जेल में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading