31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

रुद्रप्रयाग में घर के आंगन में खेल रहे 4 साल के बच्चे पर गुलदार ने किया हमला

रुद्रप्रयाग, 1 फरवरी । उत्तराखंड में वन्य जीवों के हमले कम होने का नाम नही ले रहे हैं। आलम ये है कि अब बच्चे अपने घरों के आंगन में भी सुरक्षित नहीं हैं।

रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं क्षेत्र के खल्यां गांव में अपने घर के आंगन में खेल रहे 4 साल के बच्चे आदर्श पर घात लगाए गुलदार ने अचानक हमला कर दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने शोर मचाया, इस पर गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया।

इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि गुलदार के हमले में घायल बच्चे को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका ईलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद बालक को छुट्टी दे दी गई।

ग्रामीणों द्वारा ये मांग की गई है कि वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading