27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

‘डांस दीवाने’ को जज करने को लेकर नर्वस थे सुनील शेट्टी, बोले- ‘अथिया से बात करने पर मिली स्पेशल एनर्जी’

मुंबई, 3 फरवरी । एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी घबराहट के बारे में खुलकर बात की है और याद किया है कि कैसे उनकी बेटी अथिया ने ‘डांस दीवाने’ की शूटिंग के पहले दिन उनका हालचाल लेने के लिए उन्हें कई बार फोन किया था।

एक्टर शो में जज के रूप में नजर आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने उन्हें कई फोन किए।

उन्होंने खुशी से बताया कि अथिया की कॉल्स ने उन्हें स्पेशल एनर्जी का एहसास दिया, जिससे उन्हें शूटिंग के बीच रिलेक्स मिला।

सुनील ने कहा, ”मैं बहुत घबराया हुआ था। मेरी बेटी, जो आमतौर पर मुझे रोजाना फोन नहीं करती, उसने मेरा हाल-चाल लेने के लिए शूटिंग के पहले दिन सुबह-सुबह मुझे फोन किया और आश्वस्त किया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। घबराने की जरुरत नहीं है।”

उन्होंने कहा, ”अथिया की बातों से मुझे एक अलग तरह की एनर्जी मिली। मैं अब बहुत कंफर्टेबल हूं, खुश हूं और शानदार टैलेंट को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मैं सोच रहा हूं कि मैं किसी को एलिमिनेट करने का ऑप्शन कैसे चुनूंगा और यही समस्या माधुरी दीक्षित के सामने भी हैं। वह देश के टैलेंट को देख चकित हैं।”

एक्टर ने कहा कि इस तरह का प्लेटफॉर्म होना बहुत अच्छा है, जो योग्य प्रतिभाओं को अवसर दें।

‘डांस दीवाने’ का प्रीमियर 3 फरवरी को कलर्स पर होगा

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड में कदम रखे बिना हॉलीवुड में छाईं फ्रीडा पिंटो, 8 ऑस्कर जीतने वाली स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने बनाया ग्लोबल स्टार

Newsdesk

सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन से पहले इमरान खान हिरासत में, बोले-मेरी कोई मांग नहीं

Newsdesk

विजय एंटनी की ‘अप्पा कुट्टी’ 6 नवंबर को होगी रिलीज

Newsdesk

Leave a Comment