36.5 C
Jabalpur
May 7, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोशिक्षाहेडलाइंस

जबलपुर के सेंट अलॉयसिस सीनियर सेकण्डरी स्कूल पोलीपाथर में नौवीं के छात्र के साथ रैगिंग

जबलपुर के सेंट अलॉयसिस सीनियर सेकण्डरी स्कूल पोलीपाथर में नौवीं के छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। रैगिंग का मामला सामने आने के बाद परिजनों द्वारा स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत के बाद कार्यवाही न किये जाने के बाद परिजनों ने इसका विरोध किया। छात्र के साथ रैगिंग की घटना की जानकारी एनएसयूआई कार्यकर्ताओ को लगने के बाद कार्यकर्ता स्कूल प्रबंधन के पास पहुंचे और रैगिंग करने वाले छात्र पर कार्यवाही की मांग करने लगे। स्कूल प्रबंधन द्वारा जब इस घटना पर कोई ठोस जवाब न देने पर कार्यकर्ताओ ने स्कूल में रखे पौधों के गमले को तोड़ डाला। घटना के सम्बन्ध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ का कहना है की उन्हें पीड़ित छात्र के परिजनों के द्वारा सुचना मिली थी कि उनका बेटा सेंट अलॉयसिस सीनियर सेकण्डरी स्कूल पोलीपाथर में नौवमी कक्षा में पड़ता है। 27 जनवरी 2024 को उनका बेटा स्कूल गया था स्कूल के अन्य छात्रों द्वारा उसकी रैगिंग ली गई जिस कारण वो शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ। इस घटना की जानकरी स्कूल प्रबंधन को दी गयी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित छात्र के परिजनों ने स्थानीय ग्वारीघाट थाना में भी इसकी शिकायत की थी लेकिन पुलिस द्वारा भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। छात्र संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा है की अगर 48 घंटे के अंदर स्कूल प्रबंधन इस घटना के दोषियों पर कार्यवाही नहीं करता है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
इधर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस घटना की जानकारी उन्हें मिली है। पीड़ित छात्र और दोषी छात्रों के परिजनों को बुलाकर उन्हें इस घटना की जानकारी देकर भेज दिया गया है। एनएसयूआई कार्यकर्ता स्कूल टाइम में जब बच्चे पढ़ रहे थे उस समय आये और नारेबाजी करते हुए स्कूल परिसर में रखे गमलो को तोड़ दिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा स्कूल में गमले तोड़ने की शिकायत स्थानीय थाने में दी गयी है। बहरहाल अब देखना की एनएसयूआई द्वारा 24 घंटे की मोहलत के बाद स्कूल प्रबंधन क्या कार्यवाही करता है।

बाइट – सचिन रजक – जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई
बाइट – फ़ादर विल्सन – मैनेजर, संत अलॉयसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल , पोलीपाथर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

भोपाल: 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 75 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग न्यायिक हिरासत में

Newsdesk

खरगोन में 7 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी और हत्या, रिश्तेदार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

भाजपा नेताओं ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को बताया राज्य सरकार की साजिश, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading