23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल-13 : राहुल के पास ऑरेंज कैप, पर्पल कैप रबादा के

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| आईपीएल-13 के 32 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप अपने पास ही रखी है।

राहुल के आठ मैचों में 448 रन हैं। दूसरे स्थान पर उनकी टीम के ही साथी मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने 382 रन बनाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डु प्लेसिस 307 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली (304) चौथे, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (298) पांचवें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी में दिल्ली के कगिसो रबादा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। आठ मैचों में रबादा ने 18 विकेट लिए हैं।

उनके बाद राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर, मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट, किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी हैं जिनके सभी के 12-12 विकेट हैं।

अन्य ख़बरें

सब कुछ उस प्रक्रिया पर निर्भर करता है, जिसे मैं हर सीरीज से पहले अपनाता हूं: अभिषेक शर्मा

Newsdesk

भारत बनाम अफगानिस्तान: अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज शतक

Newsdesk

जन्मदिन विशेष: आईपीएल ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के करियर को दी बुलंदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading