November 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: ऋतिक रोशन की फाइटर की पकड़ बरकरार, 15वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर ने 22.5 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था।भारत की पहली एरियल इस एक्शन फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।बेशक इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर शुरुआत अच्छी की, लेकिन हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है।अब फाइटर की कमाई के 15वें दिन के आंकड़े सामने आए हैं।रिपोर्ट के अनुसार, फाइटर ने दूसरे गुरुवार 2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 187.40 करोड़ रुपये हो गया है।घटती कमाई के बावजूद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फाइटर की कमाई 200 करोड़ रुपये की ओर है।दुनियाभर में यह फिल्म 312.85 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है।अब टिकट खिड़की पर फाइटर का मुकाबला शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से होगा।250 करोड़ रुपये की लागत से बनी फाइटर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जिन्होंने पिछली बार शाहरुख खान संग पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। ऋतिक की फिल्म वॉर और बैंग बैंग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था।फिल्म में संजीदा शेख, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय ने भी अहम भूमिका निभाई है। तमाम कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।फिल्म में भारतीय वायुसेना के जांबाज सैनिकों की कहानी दिखाई है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment