21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

प‍िता की हत्‍या कर भारतीय मूल का युवक फरार

टोरंटो, 12 फरवरी । कनाडा के ओंटारियो प्रांत में घर पर अपने पिता की हत्या कर फरार भारतीय मूल के 22 वर्षीय युवक की पुलिस तलाश कर रही है।

56 वर्षीय कुलदीप सिंह को शनिवार रात हैमिल्टन में उनके स्टोनी क्रीक घर में ‘गंभीर चोटों’ के साथ पाए जाने के बाद पुलिस उनके बेटे सुखज चीमा-सिंह की तलाश कर रही है।

हैमिल्टन पुलिस ने रविवार को एक विज्ञप्ति में चीमा-सिंह की एक तस्वीर जारी करते हुए कहा कि 10 फरवरी कोअधिकारियों को शाम करीब 7:40 बजे ट्राफलगर ड्राइव और मड स्ट्रीट के पास एक घर में बुलाया गया था।

घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने अधिकारियों को बताया कि पि‍ता के साथ व‍िवाद के बाद चीमा-सिंह एक छोटी, गहरे रंग की एसयूवी में घर से भाग गया।

पुलिस ने कहा कि वाहन को आखिरी बार ट्राफलगर के उत्तर में मड स्ट्रीट की ओर जाते देखा गया था, ऐसा माना जाता है कि घटना से पहले चीमा-सिंह लगभग 30 मिनट तक इस क्षेत्र में था।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading