31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिजनौर में मादा तेंदुए का शव मिला, वन विभाग ने शुरू की जांच

बिजनौर, 12 फरवरी । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास एक गन्ने के खेत में एक मादा तेंदुए का शव पाया गया। वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है कि तेंदुए की मौत कैसे हुई।

वन विभाग के क्षेत्राधिकारी रेंजर गोविंद राम गंगवार ने सोमवार को बताया कि रविवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मादा तेंदुए का शव एक गन्ने के खेत से बरामद किया।

तेंदुआ के शव को देखने से लगता है कि उम्र करीब 3 से 4 साल है।

वन अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में तेंदुए के शरीर पर घाव के निशान मिले हैं। संभवतः ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दो तेंदुओं के बीच संघर्ष के बाद मौत हुई होगी।

फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तेंदुए की मौत की असली वजह क्या थी, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading