31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

सिंगापुर में भारतीय मजदूर की मौत

सिंगापुर, 27 अप्रैल| सिंगापुर के एक भारतीय श्रमिक और उसके सहयोगी की एक कार और मोटरसाइकिल से हुई भिडं़त में मौत हो गई। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मिली।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया, “शनिवार सुबह पुलिस को सूचित किया गया कि 27 वर्षीय मलेशिया के एक मोटरसाइकिल चालक और भारत के 33 वर्षीय सुल्तान अब्दुल कथार रहमान करीम की एयरपोर्ट रोड हुगैन एवेन्यू 3 पर एक सेडान कार से टकराकर दुर्घटना हो गई।”

दोनों को चांगी जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सुल्तान के एक रिश्तेदार ने कहा कि दोनों सहकर्मी एक रेस्तरां में जा रहे थे, जहां दोनों साथ काम करते थे।

रिश्तेदार ने कहा, “मेरा चचेरे भाई अपने परिवार के लिए एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था, जो दक्षिणी भारत के कोट्टिपट्टिनम गांव वापस आ रहा था।”

अन्य ख़बरें

‘भारत के आजीवन मित्र’, पीएम मोदी ने बौद्ध विद्वान रॉबर्ट थर्मन के निधन पर जताया दुख

Newsdesk

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर लगी मुहर, ट्रंप और पेजेश्कियन ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Newsdesk

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading