21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया : क्वींसलैंड में आई बाढ़ में भारतीय नागरिक की मौत

मेलबर्न, 16 फरवरी । क्वींसलैंड में भारी बारिश और तूफान के चलते मौसम बेहद खराब है। इस बीच कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र में बाढ़ की घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।

भारतीय उच्चायोग ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट किया, “ऑस्ट्रेलिया में दिल दहला देने वाली त्रासदी: क्वींसलैंड के माउंट ईसा के पास बाढ़ की घटना में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। टीम सभी आवश्यक सहायता के लिए मृतक के परिवार के संपर्क में है।”

अधिकारी द्वारा पीड़ित का नाम उजागर नहीं किया गया है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि शुक्रवार को क्वींसलैंड में बाढ़ के पानी में आंशिक रूप से डूबी एक कार के अंदर 28 वर्षीय एक महिला मृत पाई गई।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने क्वींसलैंड के कुछ हिस्सों में तेज तूफान की चेतावनी जारी की है, इसमें लोगान, रेडलैंड सिटी और ब्रिस्बेन के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी शामिल है।

ब्यूरो के नवीनतम अपडेट के अनुसार, तेज आंधी के चलते भारी बारिश होने की संभावना है, इससे राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आ सकती है।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading