November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

दिल्ली में आग लगने से 100 से ज्यादा झोपड़ियाँ जलकर खाक

नई दिल्ली, 19 फरवरी । दिल्ली के शाहबाद गांव इलाके में एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से लगभग 130 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग के संबंध में रविवार रात 10:17 बजे एक कॉल प्राप्त हुई थी।

गर्ग ने कहा, “कुल 15 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।”

गर्ग ने कहा, “किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। लगभग 130 झोपड़ियां जल गईं।”

अधिक विवरण की प्रतीक्षा थी।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment