23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
खेल

हम अच्छी शुरुआत को कायम नहीं रख सके : स्मिथ

दुबई, 23 अक्टूबर | सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों गुरुवार को मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम अच्छी शुरुआत को कायम नहीं रख सकी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा था। हैदराबाद ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

राजस्थान ने शुरुआत में दो विकेट ले हैदराबाद को परेशानी में डाल दिया था, लेकिन मनीष पांडे और विजय शंकर ने शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की थी। जोफ्रा ने दो विकेट लेकर अच्छा काम किया, लेकिन हम इसे जारी नहीं रख सके। विकेट अच्छी हो गई थी। कुछ ओस थी। आर्चर का तीसरा ओवर मेरे दिमाग में चल रहा था, मैंने चर्चा भी की थी। मुझे लगता है कि आर्चर को लगातार तीसरा ओवर डलवाना चाहिए थे।”

पांडे ने नाबाद 83 और शंकर ने नाबाद 52 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी कर हैदराबाद को जीत दिलाई।

अन्य ख़बरें

सब कुछ उस प्रक्रिया पर निर्भर करता है, जिसे मैं हर सीरीज से पहले अपनाता हूं: अभिषेक शर्मा

Newsdesk

भारत बनाम अफगानिस्तान: अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज शतक

Newsdesk

जन्मदिन विशेष: आईपीएल ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के करियर को दी बुलंदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading