31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

मुख्यमंत्री धामी अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

देहरादून, 20 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी अयोध्या गए।

रामलला के दर्शन करने को लेकर मुख्यमंत्री धामी और उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री और राज्यसभा सांसद सभी बहुत खुश हैं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर कहा कि, रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी श्री अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading