24 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

रुद्रप्रयाग में गुलदार ने लड़के पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

रुद्रप्रयाग, 20 फरवरी । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित जखोली ब्लॉक के लस्या महरगांव में मंगलवार को गुलदार ने एक 15 साल के लड़के पर हमला कर दिया।

मंगलवार सुबह कार्तिक अपने घर से इंटर कॉलेज रामाश्रम जा रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर गुलदार ने कार्तिक पर हमला कर दिया। कार्तिक की आवाज़ सुनकर लामर गांव के गंभीर सिंह पहुंचे। इसी बीच गुलदार भाग गया। घायल को इलाज के लिए जखोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

परिवार वालों के मुताबिक कार्तिक की वार्षिक परीक्षा चल रही है। वह अकेले पेपर देने स्कूल जा रहा था। इसी दौरान गुलदार ने हमला कर दिया। घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading