21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

ब्रिटेन में भारतीय रेस्तरां मैनेजर की ‘हत्या’; संदिग्ध की आज अदालत में पेशी

लंदन, 21 फरवरी । एक भारतीय रेस्तरां मैनेजर की हत्या के मामले में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को बुधवार को ब्रिटेन की एक अदालत में पेश किया जाएगा। उसे पिछले सप्ताह काम से साइकिल से घर लौटते समय एक वाहन ने टक्कर मार दी थी।

पुलिस की जांच के बाद शाज़ेब खालिद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका कोई तय पता नहीं है। उसे बुधवार को रीडिंग मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाना है।

विग्नेश रमन (38) को 14 फरवरी को रीडिंग में एडिंगटन रोड पर एक वाहन की चपेट में आने के बाद रॉयल बर्कशायर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि रीडिंग में रहने वाले सात अन्य लोगों को, जिनकी उम्र 20 से 48 वर्ष के बीच है और जिन्हें एक अपराधी की सहायता करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

थेम्स वैली पुलिस की प्रमुख अपराध इकाई के वरिष्ठ जांच अधिकारी डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर स्टुअर्ट ब्रैंगविन ने कहा, “हमारी संवेदनाएं श्री रमन के परिवार के साथ हैं, जिन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। हम उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच जारी रख रहे हैं और अब गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।”

उन्होंने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों से पुलिस से संपर्क करने की अपील की और कहा कि जांच जारी रहने तक इलाके में पुलिस की स्पष्ट उपस्थिति रहेगी।

इस बीच, रमन के शोक संतप्त परिवार को स्वदेश वापसी लागत और अंतिम संस्कार के खर्च में मदद करने के लिए एक वेब पेज बनाया गया है।

जस्टीगिविंग पेज ने उन्हें “प्यारा पति, समर्पित बेटा और निपुण पेशेवर” बताते हुए कहा कि रमन “वेल में एक प्रतिबद्ध रेस्तरां प्रबंधक थे, जहां उन्होंने अपने दिल और आत्मा को अपने काम में लगा दिया, और अपने असाधारण गर्मजोशी भरे स्वभाव, ग्राहक सेवा और कार्य नैतिकता के लिए पहचान हासिल की।”

रमन का समर्थन करने के लिए 50 हजार पाउंड जुटाने की उम्मीद करने वाले पेज पर लिखा है, “होटल उद्योग में एक वरिष्ठ प्रबंधन पद तक पहुंचने का उनका सपना पूरा होने ही वाला था क्योंकि हयात रीजेंसी मेफेयर लंदन में एक रोमांचक अवसर उनका इंतजार कर रहा है।”

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading