33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

मध्य गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में 22 की मौत

गाजा, 24 फरवरी । मध्य गाजा पट्टी में एक घर पर इजरायली हवाई हमले में 22 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।

दीर अल-बलाह का यह घर विस्थापित लोगों को आश्रय दे रहा था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों के हवाले से बताया कि मृतकों और घायलों को शहर के अल-अक्सा शहीद अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, लापता लोगों की खबरों के बीच नागरिक सुरक्षा दल घर के मलबे के नीचे बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल अक्टूबर में इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से तटीय इलाके में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 29,514 तक पहुंच गया है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

Newsdesk

टोरंटो में इंडियन स्टूडेंट की मौत, भारतीय मिशन शव वापस लाने के लिए कर रहा काम

Newsdesk

पूर्व पीएम शेख हसीना ने अवामी लीग नेताओं की मौत को बताया सुनियोजित हत्या, जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading