25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है : राहुल गांधी

मुरादाबाद, 24 फरवरी । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है।

राहुल गांधी ने शनिवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान आयोजित जनसभा में कहा कि यहां पर एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाया जाता है। एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाया जाता है। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाया जाता है। हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले भाई को भाई से गले मिलना है। यह देश को जोड़ता है। देश को तोड़ता नहीं है। नफरत का बाजार हम नहीं चलाते हैं। आपको समझना होगा कि नफरत से नफरत नहीं कट सकती है। आप सब यहां हैं, मैं दिल से आपका धन्यवाद करता हूं।

प्रियंका गांधी ने कहा, “हम न्याय यात्रा पर निकले हैं। यह न्याय शब्द क्यों जोड़ा है, क्योंकि देश के नौजवानों के साथ अन्याय हो रहा है। आज देश की महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। आप मेहनत करते हैं, आपके पेपर लीक होते हैं। आप मेहनत करते हैं, आपको नौकरी नहीं मिलती है। आप महंगाई का सामना करते हैं। किसानों के कर्ज माफ नहीं होते हैं।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading