September 17, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

धूप के प्रकोप से बेजान हो गए होंठ? आराम देंगी घर पर बनीं ये लिप बाम

त्वचा की देखभाल के लिए तो हम सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन होंठ सूरज के प्रकोप से नहीं बच पाते। हमारे होंठ सूरज की किरणों के कारण रूखे और बेजान होने लगते है।धूप से क्षतिग्रस्त होंठ लाल, सूजे हुए दिखते हैं और छूने पर दर्द करते हैं। होंठों की देखभाल के बिना इनके संक्रमित होने का खतरा भी रहता है।आप कोमल-नमी युक्त होंठों के लिए घर पर ये 5 कारगर लिप बाम बना सकते हैं।एलोवेरा लिप बामएलोवेरा का पौधा अपने ठंडक पहुंचाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। आप इससे एक आरामदायक अहसास देने वाला लिप बाम बना सकते हैं।एक कटोरे में नारियल तेल, शिया बटर और मोम के छर्रों को लेकर ओवन में रखकर पिघला लें। ओवन से बाहर निकालकर इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन-श्व का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डालें और उपयोग करने से पहले इसे ठंडा होकर जमने दें।शहद लिप बाम शहद होंठों को नमी और एक्सफोलिएशन प्रदान करता है। इसका लिप बाम फटे होंठों को भी ठीक कर सकता है।शहद का लिप बाम बनाने के लिए मोम के छर्रों और बादाम के तेल को ओवन में या गैस पर पिघला लें। अब इसमें शहद और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाएं।मिश्रण को कंटेनर में रखकर ठंडा होने पर लगाएं। अगर आपके होंठों पर काले दाग पड़ रहे हैं तो यह कुछ समस्याओं के कारण हो सकता है।कोको बटर लिप बामकोको बटर एक इमोलिएंट है, जो प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है। यह होंठों पर एक सुरक्षात्मक हाइड्रेटिंग परत जोड़ता है, जो उन्हें अत्यधिक तापमान और गर्मी से बचाने में मदद करता है।इसका लिप बाम बनाने के लिए कोको बटर, नारियल तेल और जोजोबा तेल को एक साथ पिघला लें। अब इसे आंच से हटाकर इसमें विटामिन-श्व तेल और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल मिलाएं।मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डालें और उपयोग करने से पहले इसे जमने दें।संतरे का लिप बाम संतरा हमारे होंठों को चमकदार और नर्म बनाने में मदद करता है। इससे होंठों का कालापन हटाया जा सकता है। संतरे का लिप बाम बनाना आसान है।एक पैन में थोड़ा शिया बटर और मोम डालें और इसे पिघलने दें। मिश्रण में नारियल तेल को अच्छी तरह हिलाएं। इसे आंच से उतारकर इसमें थोड़ा सा संतरे का एसेंशियल ऑयल डालें।मिश्रण को ठंडा होने पर इस्तेमाल करें। आप होठों को खूबसूरत बनाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।स्ट्रॉबेरी लिप बामलिप बाम में स्ट्रॉबेरी डालना फायदेमंद है क्योंकि यह धूप की क्षति से लडऩे में मदद करती है और विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से काले होंठों को हल्का करती है।इसे बनाने के लिए नारियल तेल, शिया बटर और मोम के छर्रे पिघला लें। अब इसमें थोड़ा सा कोको बटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।इसे आंच से उतारकर इसमें स्ट्रॉबेरी का एसेंशियल ऑयल डालकर मिलाएं। अब इसे एक कंटेनर में जमने के लिए रख दें।

अन्य ख़बरें

17 सितंबर का पंचांग: अनुराधा नक्षत्र में षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Newsdesk

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

Newsdesk

16 सितंबर का पंचांग: भगवान गणेश की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:51 से दोपहर 12:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading