30.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

मारुती सुजुकी ने 5 सालों में बेचे 8 लाख बलेनो

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर | वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने घोषणा की है कि उसने पांच सालों के दौरान आठ लाख से ज्यादा प्रीमियम हैचबैक बलेनो की बिक्री की है। हैचबैक बलेनो को भारत में 2015 में पेश किया गया था।

इस कार में कंपनी बीएस6 कंम्पलाइंट 1.2 लीटर डुअल जेट डुअल वीवीटी इंजन का प्रयोग करती है।

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, “बलेनो ने हमें मारुति सुजुकी परिवार में नए ग्राहकों को लाने में मदद की।”

उन्होंने कहा, “5 साल की छोटी अवधि के दौरान बलेनों के 8 लाख प्रसन्न ग्राहकों को परिवार में शामिल होना एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।”

अन्य ख़बरें

क्या है ओपेक, जिससे यूएई ने खुद को अलग करने का किया ऐलान

Newsdesk

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ देशभर में छापेमारी, 67,000 से अधिक सिलेंडर जब्त

Newsdesk

वर्ल्ड आईपी डे पर पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, खेल से जुड़े आईपी रजिस्ट्रेशन पर 3 साल तक कोई शुल्क नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading