September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

‘खेला’ करने वालों के घर में ही ‘खेला’ हो रहा है: गिरिराज सिंह

पटना, 28 फरवरी । विपक्षी गठबंधन से विधायकों के पाला बदलने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि खेला करने वालों के घर में ही खेला ही रहा है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ती जा रही है कि विपक्ष की डूबती नाव पर से सब भाग रहे हैं।

भाजपा के ‘फायरब्रांड’ नेता माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में सत्ता गंवाने के बाद ये ‘बेचैन भारत’ हो गए हैं। ये उसी समय से एनडीए को तोड़ने और खेला होने की बात कह रहे थे।

उन्होंने कहा, “अब खेला करने वालों के घर में ही खेला हो रहा है। अब इनकी विश्वसनीयता कम हो रही है। यह इसी का परिचायक है।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अखिलेश यादव की पार्टी हो, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो या बिहार की घटना हो , खेला करने वालों के घर में ही खेला हो रहा है।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading