September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

पीएम मोदी व यूपी के सीएम योगी ने जन्मदिन पर दी नीतीश को बधाई

पटना, 1 मार्च । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक मार्च को 73 वर्ष के हो गए। नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर बिहार के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। माता जानकी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट ने अपने एक्स हैंडल पर बधाई देते हुए लिखा कि अपने नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री व कुशल राजनेता नीतीश कुमार को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। आपके जन्मदिन के शुभ अवसर पर ईश्वर से आपके स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को नालंदा जिले के कल्याण बिगहा में हुआ था।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading