21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

एनआईए करेगी बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले की जांच

बेंगलुरू, 4 मार्च । बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले की जांच कर्नाटक सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी।

सूत्रों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि एनआईए पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है। राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर एनआईए के अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे। सूत्रों ने आगे बताया कि राज्य पुलिस की विशेष शाखा सीसीबी द्वारा अब तक के जांच के दस्तावेज और निष्कर्ष मंगलवार तक सौंपे जाएंगे।

एनआईए, आरएडब्लू और एनएसजी अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर सबूत एकत्रित किए थे।

रविवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा था कि अगर आवश्यकता महसूस हुई, तो उनकी सरकार पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंपेगी। बीजेपी ने पूरे मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की थी। बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर इस मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया था।

वहीं, बीजेपी ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह ब्लास्ट बिजनेस राइवेलरी की वजह से हो सकता है।

ब्लास्ट 1 मार्च को हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विस्फोट करने वाले शख्स को चिन्हित कर लिया है।

इस बम ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए, जिसमें से एक महिला आईसीयू में भर्ती है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading