34.4 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली : सड़क हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत

नई दिल्ली, 4 मार्च । पूर्वी दिल्ली में रविवार को एक वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस पर छह साल का एक बच्‍चा अपने पिता और दादा के साथ जा रहा था। टक्कर लगाने के बाद वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि उसे रविवार शाम न्यू उस्मानपुर थाने में एक वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि हादसा 1 पुस्ता, न्यू उस्मानपुर के पास हुआ था। एक मोटरसाइकिल को वैन ने टक्कर मार दी थी।

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने कहा, “घटना के समय बच्चा, उसके पिता और दादा मोटरसाइकिल पर सवार थे।”

उन्होंने कहा, “ब्रह्मपुरी निवासी घायल बच्चे को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

अन्य ख़बरें

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

Newsdesk

‘प्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading