November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

रांची में कंस्ट्रक्शन साइट की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, विरोध में सड़क जाम

रांची, 4 मार्च । रांची के हिनू मोहल्ले में सोमवार सुबह एक कंस्ट्रक्शन साइट की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हिनू चौक को जाम कर दिया है।

बताया गया कि हिनू में यूको बैंक के पास एक बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है। सोमवार अहले से हो रही लगातार बारिश के बीच अचानक निर्माणाधीन दीवार गिर गई। वहां मौजूद दो बच्चे दब गए। मलबा हटाकर उन्हें निकाला गया, लेकिन हॉस्पिटल ले जाने के पहले ही दोनों की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट आए। बच्चे इसी मोहल्ले के रहने वाले थे। उनके घरों में कोहराम मचा है।

घटना के विरोध और मृत बच्चों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोग सुबह करीब दस बजे सड़क पर उतर आए और हिनू चौक को जाम कर दिया।

इस वजह से सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थियों और एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment