23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्री करेंगे रामलला के दर्शन

भोपाल, 4 मार्च । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए विशेष विमान से रवाना हुए। डाॅ. यादव ने राज्य सरकार की ओर से अयोध्या में धर्मशाला बनाने की मंशा जाहिर की है।

राज्य के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक के बाद सभी सदस्यों के साथ डाॅ. यादव बस पर सवार होकर हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। विशेष विमान से मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले डाॅ. यादव ने अयोध्या में धर्मशाला बनवाने की मंशा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मार्च में अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। उसी के तहत सोमवार को मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading