June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोलकाता : दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कोलकाता, 28 अक्टूबर | कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित दुर्गा पूजा के एक पंडाल में बुधवार को आग लग गई। घटना सॉल्ट लेक एफडी ब्लॉक पूजा पंडाल की है। किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग और आपात सेवा ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। पंडाल हालांकि तबतक जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। आग बुझाने के लिए काम में कम से कम चार दमकलों को लगाया गया था।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा, “हमने बिधाननगर पुलिस को फोरेंसिक जांच के लिए कहा है। एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल का दौरा करेगी और आग लगने के कारणों का पता लगाएगी।”

स्थानीय सूत्रों ने कहा कि मंगलवार रात को ही सभी सीसीटीवी कैमरा को खराब कर दिया गया था। पुलिस घटना की जांच साजिश के दृष्टिकोण से भी करेगी।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

Newsdesk

भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन को गति मिली: 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी

Newsdesk

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading