21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

हरिद्वार में महाशिवरात्रि से पहले कावंड़ियों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हरिद्वार, 6 मार्च । महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को है। इसको लेकर देवभूमि में अलौकिक नजारा देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में शिवभक्त हर की पैड़ी से जल भरकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं।

स्थानीय लोग शिवभक्तों का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

कावड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। महाशिवरात्रि और कांवड़ मेले को देखते हुए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। मेला क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है। पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading