November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी से नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो गई है, राहुल गांधी हताश और निराश हैं : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 7 मार्च । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश से नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो गई है तो राहुल गांधी हताश और निराश दिखेंगे ही।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की यह हालत हो गई है कि उनकी गाड़ी के आगे कोई नहीं है और ना ही पीछे कोई है। ऐसा हताश और निराश व्यक्ति (राहुल गांधी) कुंठा में ही बार-बार बयान देगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी जनता उन्हें सुनने नहीं आती, जहां नेहरू-गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों को वोट मिलता था, सीटें जीतते थे, उस उत्तर प्रदेश से आज नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो गई है।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जब राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से हारकर वायनाड चले गए थे तब केरल के वायनाड से उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में जो टिप्पणी की थी, उसका दर्द उन्हें भी आज तक होता है, तो उत्तर प्रदेश के लोगों को कितनी पीड़ा होती होगी। सोनिया गांधी ने भी अपने संसदीय क्षेत्र (रायबरेली) की अनदेखी की।

उन्होंने इंडी गठबंधन को भी दिखावे का गठबंधन बताते हुए ‘ठगबंधन’ करार दिया।

अन्य ख़बरें

जापोरिजिया में रूस का खौफनाक हमला, मानवीय सहायता केंद्र पर बमबारी में 18 की मौत

Newsdesk

भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट में ग्रीन एनर्जी पर मंथन, राज्यों ने दिया सौर ऊर्जा और निवेश पर जोर

Newsdesk

न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ दिलाना भी है : सीजेआई

Newsdesk

Leave a Comment