38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

तमिलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व में हाथी ने किसान को कुचल कर मार डाला

चेन्नई, 7 मार्च । एक दुखद घटना में, तमिलनाडु के इरोड जिले के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में एक जंगली हाथी ने 65 साल के एक किसान को कुचल कर मार डाला।

यह घटना बुधवार को हुई। किसान की पहचान मयप्पन के रूप में हुई है जो कडांगल्ली में अपनी भेड़ें चरा रहा था। एक जंगली हाथी अचानक झाड़ियों से निकला और मयप्पन पर हमला कर दिया।

मयप्पन को सत्यमंगलम सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

तमिलनाडु वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसान के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

सत्यमंगलम वन क्षेत्र में मानव-पशु संघर्ष बढ़ रहे हैं।

अन्य ख़बरें

तेलंगाना परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, बाल-बाल बची 40 लोगों की जान

Newsdesk

खरगोन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 देशी पिस्टल और 8 मैगजीन जब्त

Newsdesk

संजय राउत का भाजपा पर तंज, कहा-पार्टी से अलग करने के लिए हुई बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading