27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकशिक्षाहेडलाइंस

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने दी जान

जयपुर, 8 मार्च । कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने शुक्रवार को सेल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है,“पापा, मैं इसे नहीं सकता, मैं जेईई पास नहीं कर पाऊंगा।”

मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी अभिषेक सिंह (16) के रूप में हुई। वह पिछले साल से कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा था।

डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभिषेक एक महीने से विज्ञान नगर इलाके में एक पेइंग गेस्ट हाउस में रह रहा था।

उन्होंने कहा कि छात्र के परिजनों को सूचित कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभिषेक ने 29 जनवरी और 19 फरवरी को अपनी कोचिंग में दो परीक्षाओं को भी छोड़ दिया था।

कोटा में इस साल अब तक छह छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment