September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ को रेलवे के क्षेत्र में मिली कई सौगातें

रायपुर, 12 मार्च । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को रेल परियोजनाओं की सौगातें दी हैं, इसमे कई परियोजनाएं छत्तीसगढ़ की भी हैं। राज्य के 34 रेलवे स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली राज्य के लोगों को रेलवे की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के साथ रेलवे के क्षेत्र में विकास को रफ्तार देने के लिए ये सौगातें दी हैं।

राज्य के रेलवे स्टेशनों पर 34 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल लांच किए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बिलासपुर स्टेशन में एक रेल कोच रेस्टोरेंट, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन का लोकार्पण किया। साथ ही, जांजगीर, नैला, पेंड्रा रोड में जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया।

पीएम मोदी ने बिलासपुर में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो, भिलाई मेमू शेड का विस्तार तथा अंबिकापुर में पिट लाइन का शिलान्यास किया।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल सेवाओं का रिकॉर्ड स्तर पर आधुनिकीकरण और विकास हो रहा है। यात्री सुविधाओं और सेवाओं के मामले में भारतीय रेल वैश्विक स्तर की श्रेष्ठ सेवाओं में शामिल है।

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री आज पूरे देश में 85,000 करोड रुपए की लागत की 6,000 परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास कर रहे हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड रुपए की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6,896 करोड़ रूपए का आवंटन प्राप्त हुआ है, जो उल्लेखनीय है। राज्य के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि रेलवे भारत की लाइफ लाइन है। रेल के विकास का सीधा प्रभाव देश के विकास और आर्थिक उन्नति पर पड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे का उल्लेखनीय विकास और आधुनिकीकरण हो रहा है। अनेक रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

अन्य ख़बरें

रिटायर्ड LIC कर्मचारी के खाते से 3.97 लाख रुपये ट्रांसफर, गढ़ा थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज

Newsdesk

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading