लॉयर्स फोरम रांझी द्वारा आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को मस्ताना बारात घर, रांझी में हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ जबलपुर एवं जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया,
समारोह में संघों के समस्त पदाधिकारियों सहित फोरम के संस्थापक सदस्यों एवं संरक्षक सदस्यों का भी स्वागत किया गया,
वक्ताओं ने मुख्य रूप से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट,बेंच एवं बार के बीच बेहतर संवाद, तहसील न्यायालयों में अधिवक्ताओं और पक्षकारों को बैठने हेतु जगह उपलब्ध कराने सहित जिला न्यायालय में बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध के साथ में युवा अधिवक्ताओं के लिए कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में सारगर्भित विचार व्यक्त किये,
हाई कोर्ट बार एवं जिला बार के सदस्यों को सामूहिक रूप से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया,, संघों की ओर से मुख्य रूप से असीम त्रिवेदी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर,श्रीमति सुनीता सूद गुप्ता, श्री शैलेंद्र यादव,श्रीमति नेहा मिश्रा,श्री रविन्द्र दत्त, श्रीमती रीता नौटियाल, श्रीमती शशि तिवारी, श्रीमती विद्या कुशवाहा, श्री अर्जुन साहू,, श्री प्रदीप परसाई, (बाबा) श्री धीरज खुल्लर, श्री अमित कोहली, श्री अमित आचार्य, श्री प्रशांत नायक, श्री सुदीप सिंह सैनी, श्री विकास कुमार “शंटू” मौजूद रहे, तथा लॉयर्स फोरम, रांझी, की ओर से संस्थापक सदस्य सर्वश्री बी एल सोनी, प्रीतम सिंह रघुवंशी, के.आर. लडिया, शिवकुमार कश्यप, तथा संरक्षक सदस्य सर्वश्री राकेश पांडे, अशोक बर्मन,रंजीत ठाकुर, संजीव कनौजिया, अशोक रेड्डी, युवराज सिंह, प्रमोद पांडेय, विनोद जैन, टी सी लखेरा, श्रीमती आभा शर्मा,मुन्नालाल शर्मा, विनीत तिवारी, एल पी यादव, उमेश यादव, उमेश ठाकुर,एन .बी. गुरुंग, ऋषि राज कुशवाहा, सुनील कांबले, अशोक पटेल, प्रहलाद चौधरी “सीनियर एडवोकेट” जिनका भी स्वागत फोरम के सदस्यों द्वारा किया गया,
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन,सरस्वती वंदना तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के साथ प्रारंभ हुआ, तथा कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के गायन उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ, अंत में रामदास शर्मा “नोटरी” के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई , आयोजन में मुख्य रूप से और कमेटी सदस्य
सर्वश्री सी.पी. सिंह, राजेंद्र मिश्रा, मनोज यादव, विनोद चौधरी, सुमित सेनगुप्ता, देवराज चौधरी, मुकेश कुशवाहा, आत्माराम लखेरा, पुष्पराज पांडे, पुष्पराज तिवारी, संतोष दुबे, नरेंद्र तिवारी, महेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र पटेल, घनश्याम तिवारी, शिवमोहन सिंह बघेल, अजय पटेल, सौरभ यादव, अजय गुप्ता, माधुरी साकेत, ममता पटेल, निशा यादव, दुर्गा सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, देवेंद्र खरे , रुद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे,


