23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सफलता की कहानी
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में सारांश तिवारी ने हासिल किया शानदार चौथा स्थान


केवीएस नेशनल  में 9 राउंड में 7 अंक अर्जित कर बने टॉप-4
शहडोल 13 सितम्बर 2026- शहडोल के उभरते हुए युवा शतरंज खिलाड़ी श्री सारांश तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा हैदराबाद में आयोजित 55वीं KVS National Sports Meet U-19 Boys 2026-27 की शतरंज प्रतियोगिता में 9 राउंड में 7 अंक अर्जित कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। सारांश ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम चरण के महत्वपूर्ण मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 7/9 अंक अर्जित किए और देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच टॉप-4 में अपनी जगह बनाई।

सारांश का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, क्योंकि वे अंतिम राउंड तक पदक की दौड़ में मजबूती से बने रहे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच चौथा स्थान प्राप्त करना शहडोल के लिए गौरव की बात है।

सारांश तिवारी की यह उपलब्धि उनकी लगातार बढ़ती खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। वर्ष 2026 की शुरुआत में जनवरी माह में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय रीजनल गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अब KVS द्वारा हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप-4 में स्थान बनाकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत की है।

KVS National में शानदार प्रदर्शन के बाद सारांश तिवारी को अब एक और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला है। वे 23 से 28 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित SGFI (School Games Federation of India) National में केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम का हिस्सा बनकर शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे सारांश से आगामी SGFI National में भी शानदार प्रदर्शन एवं पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

श्री सारांश तिवारी जिला न्यायालय, शहडोल में पदस्थ श्री सरोज कुमार तिवारी के सुपुत्र हैं। सारांश वर्तमान में शतरंज के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और शहडोल के उभरते हुए प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों में अपनी पहचान बना रहे हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन उनकी मेहनत, लगन एवं खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading